हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Kisan Suryoday Yojana 2024 Online Registration किसान सूर्योदय योजना क्या है

Kisan Suryoday Yojana 2024

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसान सूर्योदय योजना का उद्घाटन अपने गृह राज्य गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 24 अक्टूबर 2020 को किया | राज्य के किसानो को लाभ पहुँचाने के लिए इस योजना का आरम्भ किया गया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को अपने खेतो की सिंचाई करने के लिए सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक तीन फेज बिजली की आपूर्ति की जाएगी, जिससे किसानो को अपने खेतो की सिंचाई करने में मदद मिलेगी |

किसान सूर्योदय योजना 2024 (Kisan Suryoday Yojana)

इस योजना को गुजरात राज्य के किसानो को लाभ पहुँचाने के लिए आरम्भ किया गया है | योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानो को सिंचाई के लिए पानी की परेशानी नहीं होगी | इस योजना के माध्यम से किसानो को सिंचाई के लिए तीन फेज बिजली उपलब्ध कराए जाने की योजना बनाई गई है, जिससे किसान अपने खेत की सिंचाई अच्छे से कर पाएंगे| गुजरात सरकार ने 2024 तक इस योजना के बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का बजट पास किया है|

किसान सूर्योदय योजना के मुख्य तथ्य
योजना का नाम किसान सूर्योदय योजना
योजना का आरम्भ पीएम मोदी और गुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान भाई
योजना का उद्देश्य राज्य के किसानो को सिचाई के लिए बिजली की आपूर्ति करना

किसान सूर्योदय योजना का पहला चरण (Kisan Suryoday Yojana First Phase)

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसान सूर्योदय योजना का आरम्भ वर्ष 2020 में किया गया है | योजना के अंतर्गत राज्य के 4000 ग्रामीण क्षेत्र शामिल किये गए है, जिसमे किसानो को सिंचाई के लिए सुबह 5:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक 3 फेस में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी| इससे किसानो को अपनी फसल की सिंचाई करने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा|

राज्य सरकार ने इस योजना में वर्ष 2022 तक गुजरात के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है | योजना के पहले चरण में 1 लाख किसानो को लाभ पहुंचाया जायेगा तथा योजना के दूसरे चरण में 1 लाख 90 हजार किसान इस योजना के लाभार्थी होंगे | गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी ने घोषणा की है, कि आने वाले 3 वर्षो में नए ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन को इनस्टॉल किया जायेगा, जिसके लिए 35,000 करोड़ रूपए की राशि को खर्च किया जायेगा |

किसान सूर्योदय योजना का मुख्य उद्देश्य (Kisan Suryoday Yojana Objective)

गुजरात राज्य के किसान पानी की समस्याओ के चलते अपने खेतो की सिंचाई को ठीक तरह से नहीं कर पा रहे थे, जिससे उनके खेतो में फसल भी अच्छी नहीं हो रही थी और उन्हें अधिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था | इन सभी समस्याओ को ध्यान में रखते हुए ही देश के प्रधानमंत्री जी ने गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के नेतृत्व में अपने गृह राज्य की खेती को बेहतर बनाने के लिए किसान सूर्योदय योजना का आरम्भ किया है |

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि इसमें राज्य के किसानो को सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक तीन फेज़ में बिजली प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें अपने खेतो की सिंचाई करने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी तथा किसान भाई अच्छी फसल कर अपनी आमदनी को भी बढ़ा सकेंगे | योजना में किसानो को दिन के समय सिंचाई करने के लिए बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित किया गया है |

किसान सूर्योदय योजना के लाभ (Kisan Suryoday Yojana Benefits)

  • योजना का लाभ केवल गुजरात राज्य के किसानो को प्रदान किया जायेगा |
  • योजना के अन्तर्गत राज्य के किसानो को खेतो में सिंचाई के लिए दिन में सुबह 5 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक बिजली की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वह अपने खेतो में बिना किसी समस्या के सिंचाई कर सकेंगे |
  • इस योजना का मुख्य लाभ यह होगा की किसानो को अब पानी से जुड़ी समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  • इस योजना के पहले राज्य के किसानो को केवल रात के समय ही बिजली की आपूर्ति की जाती थी, जिससे किसान भाइयो को पूरी-पूरी रात जग कर सिंचाई करनी पड़ती थी | जिससे किसानो को जंगली जानवरो के हमले का खतरा भी बना रहता था |

किसान सूर्योदय योजना में आवेदन कैसे करे (Kisan Suryoday Yojana Online Registration)

  • सर्वप्रथम आपको “किसान सूर्योदय योजना” की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • जिसका लिंक आर्टिकल के लास्ट में दिया गया है
  • अब “Online Registration” के विकल्प का चयन करना होगा|
  • मांगे गए दस्तावेजों की जानकारी को सही – सही भरना होगा |
  • अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी (किसान का नाम, पता, मोबाइल नम्बर) को भरें|
  • अब “सबमिट” आप्शन पर क्लिक करे, अब OTP प्राप्त होने के बाद दर्ज करे |
  • अब “कैप्चा कोड” को भरकर सबमिट कर दें |

Some Important Link

Registration Form CLICK HERE
Latest Update CLICK HERE
Home Page CLICK HERE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!